रोजाना 30 बादाम खाने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 09:53

1 दिन में कितने बादाम खाने चाहिए? बादाम ठंडा होता है या गर्म? जानें बादाम से जुड़े 10 सवालों के जवाब

नट्स सेहत के लिए बेहद उपयोगी होते हैं. यह आकर में बेहद छोटे होते हैं. लेकिन इनके अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व इन्हें बेहद ही पावरफुल बनाते हैं. आज हम बात कर रहे हैं बादाम की. बादाम के अंदर न जानें ऐसे कितने पोषक तत्व मौजूद हैं जो हमारे शरीर के लिए बेहद उपयोगी हैं. लेकिन अक्सर लोगों के मन में बादाम से जुड़े कुछ सवाल होते हैं जो उनके मन में भ्रम पैदा कर सकते हैं. ऐसे में इन सवालों के जवाब पता होने जरूरी हैं.
बता दें कि बादाम की तासीर गर्म होती है. ऐसे में बादाम का सेवन किया जा सकता है. लेकिन व्यक्ति गर्मियों में भी बादाम का सेवन सीमित मात्रा में कर सकता है.

बादाम के फायदे

बादाम के सेवन से ना केवल वजन को कम किया जा सकता है बल्कि इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित, मस्तिष्क का विकास, त्वचा में चमक, हड्डियों को मजबूती, बालों को मजबूती आदि फायदे भी हो सकते हैं.

बादाम का सेवन किस वक्त करें?

बादाम का सेवन सुबह या शाम दोनों वक्त किया जा सकता है. व्यायाम के बाद बादाम का सेवन कर सकते हैं. शाम के वक्त आप बादाम शेक के रूप में पी सकते हैं.

एक दिन में कितने बादाम खाने चाहिए?

एक शोध के मुताबिक, व्यक्ति नियमित रूप से 56 ग्राम यानी एक मुट्ठी बादाम का सेवन कर सकता है. हालांकि यह उसके स्वास्थ्य और उम्र पर भी निर्भर करता है. ऐसे में एक बार एक्सपर्ट से राय लेनी जरूरी है. खासतौर पर गर्मियों में बादाम की मात्रा की जानकारी एक्सपर्ट से जरूर लें.

बादाम खाने का तरीका

आमतौर पर लोग बादाम का सेवन साबूत कर सकते हैं. इससे अलग कुछ लोग बादाम का दूध, बादाम शेक के रूप में भी बादाम का सेवन करते हैं. गर्मियों में बादाम का सेवन रात भर पानी में भीगे हुए बादाम के रूप में किया जाता है.

बादाम के पानी पीने के फायदे

बादाम के छिलकों में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिन्हें भिगोकर उसका पानी पिया जाए तो कई समस्या दूर हो सकती हैं. ऐसे में आप बादाम के पानी का सेवन कर सकते हैं.

बादाम किसे नहीं खाने चाहिए?

जिन लोगों को डाइजेशन की समस्या रहती है वे बादाम का सेवन करने से बचें. इसके अलावा जो लोग एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं वे भी बादाम का सेवन करने से बचें.

बादाम के छिलके के फायदे

बादाम के छिलके का सेवन करने से न केवल पाचन स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है. बल्कि बादाम का छिलका सेहत को तंदुरुस्त और फिट भी रख सकता है.

बादाम के नुकसान

बादाम का अधिक सेवन करने से पेट में गैस, पेट में सूजन, गुर्दे में पथरी का जोखिम, पेट में ऐंठन आदि समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में व्यक्ति को बादाम का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए.

बादाम के तेल के फायदे

बादाम का तेल ना केवल पाचन स्वास्थ्य के लिए बेहतर है. बल्कि यह कब्ज की समस्या, कान में संक्रमण की समस्या, वजन बढ़ाने की समस्या, डायबिटीज की समस्या आदि समस्या को दूर करने में भी आपके बेहद काम आ सकता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info